Headlines

बृज भूमि कल्याण परिषद महामंत्री अनिल भारद्वाज का स्वागत सम्मान

भरतपुर। अनिल भारद्वाज को बृज भूमि कल्याण परिषद राजस्थान प्रदेश महामंत्री नियुक्त किये जाने पर बृज भूमि कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने उदयपुर से आगमन करना निजनिवास पर आकर माला,साफा,एवं अंग वस्त्र उढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर बृज भूमि कल्याण परिषद प्रदेश योजना प्रमुख इन्दुशेखर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष केशवदेव शर्मा , जिला महामंत्री नेत्रकमल मुदगल , जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला , जिला सम्पर्क प्रमुख कमल कांत त्यागी , जिला युवा मोर्चा प्रमुख हेमंत शर्मा एवं भरतपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद बिहारी भारद्वाज जी आदि उपस्थित रहे। व इस अवसर पर अनिल भारद्वाज ने जिला युवा मोर्चा प्रमुख हेमंत शर्मा को श्रीमद भगवत गीता भेंट की और कहा युवाओ को गीता पाठ अवश्य करना चाइये। गीता व्यक्ति के जीवन मे उत्पन्न हर समस्या का धर्मोचित समाधान देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *