भरतपुर। बृज भूमि कल्याण परिषद, राजस्थान प्रदेश योजना प्रमुख इन्दुशेखर शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज की सहमति से बृज भूमि कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने भरतपुर दही वाली गली निवासी मनीष तिवारी को बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर का महानगर संयोजक नियुक्त किया है।
मनीष तिवारी के भरतपुर महानगर संयोजक नियुक्त होने पर बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर के सभी पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की व तिवारी से आशा एवं अपेक्षा है कि वह बृज रक्षा आंदोलन में पूर्णतः समपर्ण भाव से संगठन की रीति नीति के अनुरूप कार्य करेंगे।
