Headlines

सूजन गंगा के जीणोद्धार पर बृज भूमि कल्याण ने किया हर्ष व्यक्त

भरतपुर। बृज भूमि कल्याण परिषद की बैठक परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अनिल भारद्वाज ने परिषद के पदाधिकारियों को बताया कि 24 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जो ज्ञापन भरतपुर विधायक एवं राज्य मंत्री राजस्थान सरकार डॉ. सुभाष गर्ग को सौपा गया था । ज्ञापन के बिन्दु क्रमांक 5 में लिखा गया था। भरतपुर की सुजान गंगा नहर जो कि भरतपुर की जीवन दायिनी है। जिसके चारों तरफ सैकड़ो कुएं, बगीची, व्यायाम शालाएं, आदि लगभग समाप्त हो चुकी है। सुजान गंगा नहर की दिवारे कई जगह से टूटी पड़ी है। उक्त समस्याओं का शीघ्र निदान किया जावे । भरतपुर शहर की सूजान गंगा नहर के जीणोद्धार टूटी सड़को मोटवाल की मरम्मत सौंदर्यीकरण के लिये अलग से बजट दिया जाए। जिससे आये दिन होंने वाली दुर्घटनाओ को रोका जा सके ।

इस संबंध में करीब 1.92 करोड़ की लागत से नहर में 30 फ्लोटिंग पेडल व्हील एरेटर्स लगेगी जिससे नहर के पानी मे ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी। इसके आलावा नहर की चारदीवारी को ऊंचा कर रेलिंग जाली लगाई जाएगी जिससे लोग सुसाइड न कर सके । यह न केवल बृज भूमि कल्याण परिषद के लिये अपितु समस्त भरतपुर के लिये हर्ष का विषय है। सुजान गंगा नहर के चारो ओर निवास कर रहे लोगो के लिये नगर निगम भरतपुर ने दुर्घटनाओ से भय मुक्त जीवन जीने की दिशा में सरहानीय कार्य किया है। इस अवसर पर प्रान्त योजना प्रमुख इन्दुशेखर शर्मा, उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, मुकेश गुप्ता (मोंटू वकील) भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान भरतपुर जिला संयोजक देवाशीष भारद्वाज , छज्जू राम शर्मा, रती राम शर्मा, सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *