Headlines

Earthquake : बीकानेर में कांपी धरती, 5.3 था रिक्टर स्केल; दहशत में आए लोग

बीकानेर: आज सुबह बीकानेर में भूकंप आया, हालांकि शहरवासियों को इसका अहसास भी नहीं हुआ। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर आया। जमीन में करीब 110 किलोमीटर गहराई से धरती हिली। इसका केंद्र बीकानेर से 343 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था। लेकिन कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

उधर, मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बीकानेर से करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर नार्थ में भूकंप का केंद्र रहा है। ऐसे में राजस्थान के बीकानेर और जैसलमेर सहित सीमावर्ती जिलों में बहुत हल्के झटके महसूस हुए हैं, जिससे किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं रहती। लोगों को भूकंप का झटका महसूस भी नहीं होता, लेकिन भूकंप आया है।

मेघालय में भी भूकंप के झटके

राजस्थान से पहले मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप रात में 2 बजकर 10 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पश्चिम गारो हिल्स बताया गया है। हालांकि, यहां भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

लेह-लद्दाख में भी 3.6 तीव्रता का भूकंप

सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर लेह-लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है।राजस्थान से पहले मेघालय और लेह-लद्दाख में भूकंप आया है। हालांकि, यहां भी किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *