Headlines

थर्ड ग्रेड टीचर इस बार भी तबादलों को तरसे, ट्वीटर पर छेड़ रखा है अभियान

बीकानेर: तबादलों का मानसून तो आ गया लेकिन थर्ड ग्रेड टीचर इस बार भी तबादलों को लेकर तरसगे। सरकार ने 2nd ग्रेड टीचर्स तक ही तबादले के लिए आवदेन खोले है ये आवेदन का पोर्टल कल से 3दिन के लिए खुलेगा। थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के तबादलों को लेकर शिक्षिकों ने ट्वीटर पर #3rdग्रेड_टीचर_ट्रांसफर_मांगे अभियान छेड़ रखा है। अभी तक 1 लाख 27 हज़ार से ज्यादा ट्वीट्स हो चुके है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी ग्रेड थर्ड टीचर्स का ट्रांसफर नहीं हुआ है। राज्यभर में करीब दो लाख ग्रेड थर्ड टीचर्स है, जिसमें हजारों अपने गृह जिले से दूर अन्य जिलों में नौकरी कर रहे हैं।

सर्वाधिक ग्रेड थर्ड ​​​​​​​टीचर्स राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाले ये टीचर दूरस्थ गांव व ढाणी में काम कर रहे हैं। ऐसे टीचर्स की संख्या हजारों में है जो पिछले दस से पंद्रह साल से गांवों में ही नौकरी कर रहे हैं।

ग्रेड थर्ड ​​​​​​​टीचर की भर्ती के समय बड़ी संख्या में युवतियों को भी नियुक्ति मिली। ये युवतियां आज भी शहरों से सौ से ज्यादा किलोमीटर दूर गांव व ढाणियों में नौकरी कर रही है। ऐसी युवतियां भी है जो नियुक्ति के समय अविवाहित थी लेकिन अब उनकी शादी हो चुकी है। ऐसे में दूसरे जिले में ससुराल होने के कारण वो तबादला चाहती है लेकिन शिक्षा विभाग ऐसे तबादले नहीं कर रहा।

पहुंच है तो डेपुटेशन करवा लो

शिक्षा विभाग में जान पहचान वाले शिक्षकों के डेपुटेशन जरूर हो रहे हैँ। कभी किसी मंत्री की सिफारिश से तो कभी किसी आला अधिकारी की सिफारिश पर ग्रेड थर्ड​​​​​​​ टीचर्स को भी डेपुटेशन पर सुविधाजनक स्थान पर भेज दिया जाता है। यहां तक कि शिक्षा निदेशालय में भी बड़ी संख्या में ग्रेड थर्ड ​​​​​​​टीचर्स डेपुटेशन पर है, इनके पास काम कम है लेकिन शहर में रहने के लिए सिफारिश बड़ी है।

ये है ग्रेड ​​​​​​​थर्ड टीचर्स का गणित

113403 अध्यापक लेवल फर्स्ट 79775 अध्यापक लेवल सेकंड 15699 शारीरिक शिक्षक ग्रेड थर्ड 3453 प्रयोगशाला सहायक ग्रेड थर्ड 1653 पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड 18012 प्रबोधक

ट्रांसफर पिरामिड की उठी मांग

राजस्थान में सबसे ज्यादा ग्रेड थर्ड ​​​​​​​टीचर्स है, ऐसे में सबसे पहले तबादला उन्हीं के होने चाहिए। इसके बाद ग्रेड सेकंड ​​​​​​​टीचर्स के तबादले होने चाहिए। राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के महेंद्र पांडे का कहना है कि सबसे पहले ग्रेड थर्ड​​​​​​, फिर ग्रेड सेकंड ​​​​​, फिर लेक्चरर व इसके बाद प्रिंसिपल लेवल के तबादले होने चाइये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *