Headlines

बेनीवाल ने सर्वदलीय बैठक में केंद्र से कृषि बिल वापस ले किसानों को राहत की मांग पुरजोर ढंग से उठाई

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में राजस्थान के नागौर से सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी(RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भाग लिया और कहा कि 500 से अधिक किसान शहादत दे चुके है ऐसे में सरकार को कृषि बिलों को वापिस लेकर किसानों को राहत देनी चाहिए ,क्योंकि अन्नदाता का राष्ट्र के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। सांसद ने यहां जारी प्रेस व्यक्तव्य में कहा कि किसानों के हक की लड़ाई में किसानों के लिए प्रतिकूल मौसम में प्राण अर्पित करने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए ।

कोरोना से काल कवलित हुए लोगो के आश्रितो को बड़ा आर्थिक पैकेज दे

सांसद बेनीवाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता आहत है,उससे महंगाई बढ़ रही है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है। बेनीवाल ने कोरोना में फैलियर के लिए केंद्र को भी जिम्मेदार बताया साथ ही कोरोना से काल कवलित हुए लोगो के आश्रितो को बड़ा आर्थिक पैकेज देने की मांग की।

WhatsApp Image 2021 07 18 at 5.34.04 PM

सदन में जवाब देने की परंपरा बने

बेनीवाल ने कहा कि सांसदों द्वारा नियम 377 व शून्य काल मे उठाये गए लोक महत्व के मुद्दों पर तय समय मे सरकार द्वारा जवाब देने की परम्परा बनाई जाए । सांसद निधि बहाल की जाए सांसद हनुमान बेनीवाल ने सर्वदलीय बैठक में सांसदों को क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली सांसद निधि को बहाल करके राशि को 40 करोड़ रुपये सालाना करने की मांग की। सांसद ने कहा सांसद निधि को रोकने से जिले के कई विकास कार्य प्रभावित होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *