आवर (झालावाड़) : झालावाड़ जिले के आवर कस्बे में बुधवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (JAR) के झालावाड़ इकाई की बैठक जार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप जैन के मुख्य आतिथ्य व जार जिलाध्यक्ष भंवरसिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस दौरान पत्रकारों द्वारा समाचार संकलन के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही इस दौरान पुलिस द्वारा की जाने वाली बदसलूकी ओर दुर्व्यवहार की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष भंवरसिंह कुशवाह ने कहा कि पुलिस और पत्रकार एक सिक्के के दो पहलू है।आपसी तालमेल पर सामंजस्य की आवश्यकता है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि पब्लिक से सम्बंधित जनसमस्याओं के समाचारों को लेकर मनमुटाव हो जाता है।
ऐसे में पुलिस और पत्रकारों के बीच गलतफहमी पैदा होने के कारण पुलिस द्वारा बदसलूकी का व्यवहार निंदनीय है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज जैन, कोषाध्यक्ष तुफानसिंह चौहान, सह संगठन सचिव जितेंद्र पंवार, जिला कार्यसमिति सदस्य हरीश पटवा, राहुल रावल, मुकेश पोरवाल, पचपहाड़ तहसील अध्यक्ष दिलीप श्रंगी, डग तहसील अध्यक्ष रोमेश व्यास, नगर अध्यक्ष लोकेश मकवाना, वसीम अकरम, राजू भाई, शांतिलाल व्यास, रमेश मोदी, आनु बाबा, अमित अग्रवाल, किशोर सोनी, अतुल प्रधान आदि मौजूद रहे।

