जयपुर। विप्र फाउंडेशन जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल ने पवन शर्मा ‘नटराज’ को विप्र युवा प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विफा के संगठन महामंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि उनको यह दायित्व वर्ष 2020-21 के लिए सौंपा गया हैं। विप्र फाउंडेशन युवा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज शुरू से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में जयपुर नगर निगम हैरिटेज के वार्ड 50 से निर्वाचित पार्षद व न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं।
पवन शर्मा (नटराज) जयपुर शहर के सर्वप्रिय युवक हैं जिन्होंने छात्रकाल से ही समाज सेवा के अनेक कार्य किये हैं। कर्नल ने कहा कि आज जिस तेजी से विप्र फाउंडेशन की स्वीकार्यता व गतिविधियां बढ़ रही हैं ऐसे में एक सक्रिय व संजीदगी वाले गंभीर युवक को दायित्व देकर हम आशान्वित हैं कि जोन में संस्था का अपेक्षित विस्तार होगा।
संयुक्त परिवार में रहते हुए समाज में शानदार मिसाल की कायम
गौरतलब है कि पवन शर्मा मूलतः बसवा गांव के हैं एवं लगभग 30 वर्षो से जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर फर्नीचर का पारिवारिक व्यवसाय व भाँखरोटा में फैक्ट्री है। आप अत्यन्त सौम्य, कर्मठ, निष्ठावान, संस्कारवान व लगनशील कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। भाजपा में आप वार्ड अध्यक्ष से लेकर अनेक दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। अभी हाल ही में संपन्न जयपुर नगर निगम हेरिटेज के निर्वाचन में पवन शर्मा महत्वपूर्ण जीत हासिल कर पार्षद बने हैं। आपका जन्म सभ्रांत गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ व एक संयुक्त परिवार में रहते हुए समाज में शानदार मिसाल कायम की है। आपको देश की प्रतिष्ठित संस्था विप्र फाउंडेशन द्वारा राजस्थान की राजधानी वाले जयपुर जोन के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष का दायित्व शुभ व सफल हो, ऐसी कामना है।

