Headlines

सांसद बेनीवाल ने विद्युत व पेयजल समस्याओ का मौके पर ही अधिकारियों से करवाया निस्तारण

नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को अपने नागौर स्थित आवास पर विद्युत व पेयजल के साथ अन्य सार्वजनिक जन समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही मौजूद विभागीय अधिकारियों के माध्यम से अधिकतर समस्याओ का निस्तारण करवाया।

सांसद की जन -सुनवाई के समक्ष गलत रूप से भरी वीसीआर,विद्युतीकरण के लंबित मामले,ढाणियों में विद्युतीकरण, नवीन जीएसएस बनाने,पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओ, फैलियर नलकुपों को दुरस्त करने,नहरी पानी की आपूर्ति में हो रही समस्याओं के निस्तारण के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में अवाप्त की गई भूमि का मुवावजा दिलवाने सहित कई समस्याएं सामने आई।

WhatsApp Image 2021 07 12 at 6.57.09 PM 2

यह अधिकारी रहे मौजूद

जन सुनवाई में अजमेर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता फलिराम मीणा, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता मदनलाल मीणा, इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिशाषी अभियंता मोहन कड़ेला,जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता मानसिंह रेवाड़, राष्टीय राजमार्ग के कनिष्ठ अभियंता कुंदन डूडी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने सांसद के निर्देशों के बाद कई समस्याओं का निस्तारण किया।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर नए जीएसएस के निर्माण, नवीन जीएलआर व नवीन पाइप लाइनो सहित विद्युतीकरण व सड़को के साथ जो भी सार्वजनिक समस्याएं आई है, उनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण करवाया। कई प्रकरण संभाग व राज्य स्तर से जुड़े थे जिनका निस्तारण जल्द से जल्द करवाया जाएगा। सांसद ने कहा, सरकारी महकमो के अधिकारियों को कार्यालयों में प्राप्त जनता की समस्याओ को प्राथमिकता से निस्तारण करवाने की जरूरत है, ताकि लोगो को विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। जन सुनवाई में खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल,मुंडवा प्रधान प्रतिनिधि रेवंत राम डांगा,रालोपा के जिला अध्यक्ष हनुमान भाकर, जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान,प्रदेश मंत्री अनिल बारूपाल सहित जन -प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इतने प्रकरण आये 

सांसद ने विद्युत विभाग से 500 परिवाद व 500 से अधिक पेयजल के परिवाद, एक दर्जन प्रस्ताव कक्षाओं के निर्माण, 50 से ज्यादा नवीन नहरी पाइप लाइनों वीभिन्न महकमो से जुड़े दर्जनों परिवाद जन सुनवाई में सांसद के समक्ष प्राप्त हुए।

इन स्थानों पर हुई नवीन जीएसएस व सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता कार्यालय खोलने की मांग

220 केवी जीएसएस बिरलोका, 132 केवी जीएसएस दातीणा, 132 केवी जीएसएस संखवास, 33 केवी जीएसएस शिवपूरा, 33 केवी जीएसएस नाहरसिहपुरा, 33 केवी जीएसएस सोवो की ढाणी, 33 केवी जीएसएस गुलासर, 33 केवी जीएसएस अखावास, 33 केवी जीएसएस रामसर, अखावास, 33 केवी जीएसएस, भोमासर 33 केवी जीएसएस सियागों की ढाणी टांकला तथा पांचोड़ी व संखवास में नवीन सहायक अभियंता कार्यालय तथा बासनी में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय स्वीकृत करने के ज्ञापन प्राप्त हुए। वही कुम्हारी ग्राम में 3150 केवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग भी जन-प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने की जिस पर साँसद ने अजमेर व जयपुर में विभागीय अधिकारियों से वार्ता करके नवीन जीएसएस बनाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *