हनुमानगढ़। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा जागरूकता वाहन निकाला गया। इस वाहन को जिला कलक्टर श्री नथमल डिडेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कुमार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार डिग्रवाल, हनुमानगढ़ बीसीएमओ डॉ. ज्योति धींगड़ा, सीओ-आईईसी मनीष शर्मा सहित हनुमानगढ़ बीसीएमओ स्टॉफ उपस्थित रहा। इस दौरान जिला प्रशासन के समस्त विभागों के अधिकारीगण एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा एवं एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रचार वाहन को जिला कलक्टर श्री नथमल डिडेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस प्रचार वाहन पर परिवार कल्याण से संबंधित संदेश आमजन को जागरुक करेंगे। इसके अलावा प्रचार वाहन पर चस्पां संदेश एवं पम्फलेट्स आमजन को वितरित किए जाएंगे। वाहन के साथ एएनएम ट्रेडिंग सेंटर की छात्राएं एवं स्काउट भी उपस्थित थे।
परिवार कल्याण पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा व आशा, एएनएम के माध्यम से योग्य दम्पत्तियों को परिवार कल्याण के अस्थाई साधन निरोध, माला-एन वितरित किये जायेगा। साथ ही जिन परिवारों का परिवार पूर्ण हो गया है, उनको स्थाई साधन अपनाने हेतु प्रेरित किया जावेगा। जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार कल्याण के अस्थाई साधनों का वितरण एवं अन्य साधनों के बारे में जानकारी देते हुये प्रेरित एवं वितरण किया जावेगा। एलएचवी व एएनएम की जिम्मेदरी होगी कि वो संस्थान पर आने वाले व्यतियों को परिवार कल्याण के साधन अपनाने एवं उनके लाभ के बारे में जानकारी दे।
