कोलकाता : अभिजीत मुखर्जी देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे हैं। अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
आज कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिजीत मुखर्जी ने TMC नेता पार्था चटर्जी की मौजूदगी में TMC की सदस्यता ग्रहण की। पार्था चटर्जी ने कहा कि अभिजीत मुखर्जी ने TMC में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने ये विचार अभिषेक बनर्जी के पास व्यक्त किया था और आज वह TMC में शामिल हो गए हैं। पार्था चटर्जी ने कहा कि हम पार्टी में अभिजीत मुखर्जी का स्वागत करते हैं।
टीएमसी नेता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अपने पारिवारिक विरासत को लेकर आ रहे अभिजीत मुखर्जी देश में बीजेपी मुक्त वातावरण बनाने में मदद करेंगे। इस दौरान सुदीप बंदोपाध्याय भी मौजूद रहे। उन्होंने अभिजीत मुखर्जी को स्टॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
