Headlines

गजेंद्र सिंह हो या निंबाराम जो दोषी है उसे जेल जाना पड़ेगा- डोटासरा

गजेंद्र सिंह हो या निंबाराम जो दोषी है उसे जेल जाना पड़ेगा- डोटासरा

जयपुर: BVG प्रकरण और फोन टैपिंग के मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने BJP – RSS को निशाने पर लिया है। डोटासरा ने PCC में मीडिया से कहा, RSS के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम कितने दिन छिपकर दिल्ली में बैठेंगे, सामने तो आना पड़ेगा। केंद्र के नेताओं के साथ मिलकर निंबाराम सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कर रहे हैं।

डोटासरा ने इसी वार्ता में गजेंद्र सिंह शेखावत को भी लपेटते हुए कहा-दोनों ही सामने नहीं आ रहे हैं। गजेंद्र सिंह आज तक वॉइस सैंपल देने नहीं आए। निंबारामजी सामने नहीं आ रहे हैं, कितने दिन बच पाएंगे भाई। आपकी नीयत ठीक है और आप अगर पाक साफ हैं तो खुद आगे चलकर सामने आना चाहिए कि हां, मैं इंवेस्टिगेशन के लिए तैयार हूं, जो चीज पूछनी है वह पूछिए। अगर कोई छिपकर बैठेगा तो ऐसा नहीं है कि कानून अपना काम करने से रुक जाएगा। कानून बदला नहीं जा सकता है, जो दोषी है उसे जेल जाना पड़ेगा, इसमें देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं।

डोटासरा ने की थी निंबाराम को गिरफ्तार करने की मांग

गोविंद सिंह डोटासरा ने पहले भी 30 जून को PCC में मीडिया से बातचीत में कहा था- आरएसएस के प्रमुख व्यक्ति सहित चार लोगों के खिलाफ जांच के बाद ACB ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें राजाराम और कंपनी के प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया है। मेरा यह सवाल कि RSS के प्रमुख व्यक्ति जिसकी भ्रष्टाचार की डील करते हुए मौजूदगी वीडियो में साबित हो रही है उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? मेरी सरकार से भी मांग है कि ऐसे व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस पूरे मामले में पर्दे के पीछे लोग है उनको भी सामने लाया जाए।

RSS ने दी थी निंबाराम को लेकर सफाई

बीवीजी मामले में निंबाराम के खिलाफ एफआईआर को लेकर आरएसए ने सफाई दी थी। आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह ने कहा था कि बीवीजी कंपनी प्रतिनिधि CSR फंड में सहयोग का प्रस्ताव लेकर निंबाराम से मिले थे इसे भ्रष्टाचार से जोड़ना गलत है। पैसे का कोई लेनदेन नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *