Headlines

‘हिमेश के दिल से’ सवाई का पहला गाना ‘सांसे’ रिलीज, 4 घंटे में 3 लाख से ज्यादा व्यू

‘हिमेश के दिल से’ सवाई का पहला गाना 'सांसे' रिलीज, 4 घंटे में 3 लाख से ज्यादा व्यू

नागौर: ‘इंडियन आइडल-12′ के टॉप 8 में जगह बना सवाई का आज कठपुतली के खेल से बॉलीवुड तक का सफर आसान नहीं था। आज अपने सपनो को साकार करने के पहले मुकाम पर सवाई पहुंच चुके है। ‘इंडियन आइडल-12’ के टॉप 8 सिंगर सवाई भाट को सिंगिंग का पहला ब्रेक मिलने के बाद शनिवार दोपहर 1 बजे उनका गाना भी रिलीज हो गया। नागौर निवासी सवाई के फैंस ने उनके गाने को जबरदस्त प्यार दिया है और रिलीज के बाद पहले 4 घंटे में ही इसे यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।

सवाई ने हिमेश रेशमिया के नए एल्बम ‘हिमेश दिल से’ के पहले गाने ‘जब तक सांसे चलेगी तुझको चाहूंगा यार, मर भी गया तो भी तुझे करूंगा में प्यार….’ को गाया है। जिसे आज शनिवार दोपहर एक बजे रिलीज किया गया है। इस गाने को सवाई के फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस ने नेहा कक्कर के अंदाज में कहा- आपने मौसम बदल दिया।

sawai6

दरअसल, सवाई भाट के शो से बाहर होने के बाद उनके कई फैन को निराश हो गए थे। वहीं कई बड़े सेलिब्रिटी ने उनके बाहर होने के बाद पोस्ट भी शेयर की। लेकिन हिमेश रेशमिया के एल्बम से उनके कमबैक के बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह है जो अब उनका गाना रिलीज होने के बाद साफ़-साफ़ झलक भी रहा है।

अपनी गायकी से देशभर में लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुके सवाई को मशहूर बॉलीवुड संगीतकार, एक्टर और गायक हिमेश रेशमिया के नए एल्बम हिमेश के दिल से एलबम में गाने का मौका मिला है। खास बात यह है कि इस एल्बम के पहले सॉन्ग ‘सांसें’ को सभी म्यूजिक लवर बेहद रोमांटिक बता रहे हैं।

हिमेश ने शेयर की सोशल मीडिया पर पोस्ट

शुक्रवार को हिमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए सवाई के गाने को रिलीज करते हुए लिखा कि सिंगर सवाई भट्ट की आवाज बहुत ही अनोखी है और मैं उनकी आवाज को दुनिया के सामने पेश कर रहा हूं। सवाई बहुत प्रतिभाशाली है, इसे अपना सारा प्यार दें और आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।

sawai5

सवाई ने हिमेश का जताया आभार

मशहूर बॉलीवुड संगीतकार, एक्टर और गायक हिमेश रेशमिया द्वारा सॉन्ग रिलीज किये जाने के तुरंत बाद सिंगर सवाई भाट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘मैं आपका सवाई भाट आप सब को नमस्कार करता हूं और हिमेश सर का आभारी हूं कि उन्होंने ने मुझे उनके नए एलबम ‘हिमेश के दिल से’ में उनके कंपोज किए गाने ‘सांसे’ को गाने का मौका दिया है। यह एक सुन्दर गीत है। इसे रिलीज कर दिया गया है। आप सभी इसे अपना प्यार और आशीर्वाद देते रहे। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

sawi6

ये भी पढ़े: ‘हिमेश के दिल से’ में सवाई करेंगे डेब्यू, सवाई भाट का पहला गाना कल होगा रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *