बांसवाड़ा। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की ओर से ट्रिब्यूनल कोर्ट के न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन किया गया। शर्मा के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह दत्त मंदारेश्वर में कोवीड गाइडलाइन की पालना में किया गया।समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने की, मुख्य अतिथि न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा थे। जयप्रकाश पंड्या, वी सी सी आई प्रदेश सचिव दीनदयाल शर्मा, नारायण लाल त्रिवेदी, ललित कुमार जोशी युवा जिलाध्यक्ष विकास भट्ट कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।
अतिथियों का स्वागत शाल व उपर्णा ओढ़ाकर स्वागत जिला पदाधिकारियों ने किया।स्वागत शब्द सुमन महिला जिलाध्यक्ष कीर्ति आचार्य ने वाचन किए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के विभिन्न प्रकल्पों की सराहना की और आज के युग मे विप्र युवा को रोजगार के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता जताई। विप्र भोजन प्रसादी का भी अवलोकन किया।


जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जाने वाले कार्यों यथा विप्र टिफिन सेवा, रीट कोचिंग, विप्र सहायता आदि के बारे में बताया । अन्य अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र, नगर महामंत्री ललित मोहन जोशी, लोकेश आचार्य , आनंदपुरी तहसील अध्यक्ष कल्पेश पंड्या ,अशोक पुरोहित आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अमित शुक्ला ने किया व आभार उपाध्यक्ष भूदेव भट्ट ने किया । समापन पर सभी द्वारा शांतिपाठ किया गया।
