Headlines

बेनीवाल ने दो वर्ष या इससे अधिक नर गोवंश निकासी की मांग उठाई

नागौर। आरएलपी सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दो या दो वर्ष से अधिक के गोवंश की राज्य और राज्य से बाहर निकासी की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भी लिखा है।

बेनीवाल ने मोदी और गहलोत को लिखे पत्र में कहा है कि वर्तमान में नर गोवंश तीन वर्ष या इससे अधिक की निकासी को प्रावधान है। किसान और पशुपालक पर नर गोवंश के लंबे लालन पालन से अधिक आर्थिक भार पड़ रहा है। नागौर बैलों की विश्व प्रसिद्वि का उल्लेख करते हुए बेनीवाल ने कहा कि इन पाबंदियों के चलते नागौर का हर गोवंश बाहर जाने से न केवल वंचित हो रहा है, बल्कि दौहरी मार पशुपालकों पर पड़ रही है। पशु मेलों का तो कुछ अर्से से अस्तित्व ही संकट में है।

आरएलपी सुप्रिमों ने पत्र में कहा कि राज्य स्तर पर इस मसले को लेकर मंत्रिमंडल उप समिति भी गठित है, लेकिन का इस मामले में कोई निर्णय ना होने के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बेनीवाल ने मोदी से भारत सरकार के मंत्रालय तथा राज्य सरकार में अटके मसले को शीघ्र हल करवाने की मांग की है। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर शीघ्र फैसला करवाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *