Headlines

गांव के एक होनहार ने फेसबुक को गलती बताई तो मिला इनाम

rjjs

चूरू। जिले के एक छोटे से गांव मोलीसर बड़ा के कृष्ण कुमार ने पॉपुलर सोशल मीडिया साइट फेसबुक (Facebook) की बड़ी गलती खोज फेसबुक मुख्यालय में बैठे बड़े आईटी एक्सपर्ट को आश्चर्यचकित कर डाला। फेसबुक ने गलती की तरफ ध्यान दिलाने पर कृष्ण कुमार को 1500 डॉलर देकर सम्मानित भी किया है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कृष्णकुमार ने कभी कोई कम्प्यूटर क्लास या कोचिंग नहीं ली। कम्प्यूटर के बारे में जो भी सिखा वह अपने लैपटॉप और 5 हजार रुपये में खरीदे गए मोबाइल में इन्टरनेट के जरिए सीखा।

कृष्णकुमार ने फेसबुक में ऐसी बड़ी गलती को ढूंढ निकाला जिसे फेसबुक सिक्योरिटी सेंटर ने स्वीकार करते हुए उसे सही किया। छात्र कृष्ण कुमार वेब सिक्योरिटी रिर्सचर बनना चाहता हैं, लेकिन घर की आर्थिक हालत खराब होने के कारण उसने घर पर रहकर अपनी ग्रेज्युएशन पूरी की है।

ये भी पढ़े: मंत्रिमण्डल बैठक में धारीवाल-डोटासरा भिड़े, एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दे डाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *