कोलकाता: परशुराम जयंती के उपलक्ष में विप्र फाउंडेशन द्वारा संकल्पित 108 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक हेतु, महिला प्रकोष्ठ जोन-7 द्वारा एक मशीन का पूजन कर संस्था को सौंपा गया। साथ ही 51 राशन किट भी सामर्थ्य अनुसार बांटे गए। मशीन-पूजन अध्यक्ष कविता शर्मा तथा उपाध्यक्ष सुशीला देवी जोशी द्वारा किया गया। पूजन में संगठन महामंत्री सीमा मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा पारीक और कविता शर्मा भी शामिल हुई।

उल्लेखनीय है कि विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल जोन-7 की ओर से कोलकाता, हावड़ा,पुरुलिया,सिलीगुड़ी में विप्र बैंक की स्थापना की जा चुकी है। यह महिला प्रकोष्ठ की तरफ से अतिरिक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन विप्र बैंक को और प्रदत की गई है। अब तक विप्र बैंक में 108 के मुकाबले 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीने जरूरतमंद कोविड मरीजो के लिए देश के विभिन्न भागों में स्थापित की जा चुकी है। यह सिलसिला अभी निरंतर जारी है।
