भोपाल: मध्य प्रदेश(MP) सरकार ने 12 वी बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके निर्देश दिए हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण की बढ़ते दर और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया था। इसे पहले गुजरात सरकार ने भी 12 वी बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके बाद से ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बारहवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के फैसले के कयास लगाए जा रहे थे।
मध्यप्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएँ इस वर्ष अयोजित नहीं की जाएंगी।
बच्चों की ज़िंदगी हमारे लिए अनमोल है। करियर की चिंता हमलोग बाद में कर लेंगे। बच्चों पर जिस समय #COVID19 का बोझ है, उस समय हम उन पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ नहीं डाल सकते! pic.twitter.com/jwvS6BfIlG
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 2, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 वीं बोर्ड के रिजल्ट किस प्रकार आएंगे इसके लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया गया है जो विशेषज्ञों से बात कर रिजल्ट का तरीका तय करेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर 12वीं का कोई बच्चा बेहतर परिणाम या सुधार के लिए परीक्षा देना चाहेगा तो उसके लिए विकल्प खुला रहेगा। यानी की परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र परीक्षा दे सकेंगे।
