चाकसू। तामडिया महाराज बजरंग दास महाराज ने आज चाकसू उपखंड अधिकारी कार्यालय पर चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी की उपस्थिति में 2 वाटर कूलर और ऑक्सिजन कंस्ट्रेक्टर भेंट किए। तामडिया महाराज बजरंग दास जी ने चाकसू सेटेलाइट अस्पताल एवं चाकसू पुलिस थाना के लिए एक- एक वाटर कूलर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कादेड़ा के लिए एक ऑक्सिजन कंस्ट्रेक्टर भेट किया है।
विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने महाराज को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराज ने पूर्व में भी मानवता के हित में खाद्य सामग्री के किट वितरित किए थे।
इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ श्री राम धाम की महाराज, बजरंग दास जी, उपखंड अधिकारी राजेश मीणा, भरतपुर की कांग्रेस नेत्री रिकी सिंह हंतरा, चाकसु थाना अधिकारी जितेंद्र वर्मा ,सीताराम मण्डावरिया ,नरेन्द्र पुनिया उपस्थित थे।
