कोलकाता : केंद्र और बंगाल सरकार के बीच चल रहे टकराव में सोमवार को नया मोड़ आ गया। बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय को केंद्र ने सोमवार सुबह को ही दिल्ली बुलाया था, पर वो नहीं पहुंचे। इसके बाद केंद्र सरकार ने अलापन को कारण बताओ नोटिस भेजा। केंद्र की इस कार्रवाई के चंद मिनट बाद ही (Mamta’s masterstroke) ममता बनर्जी ने अलापन को मुख्य सचिव पद से रिटायर कर प्रमुख सलाहकार बना दिया। एचके द्विवेदी को राज्य का नया चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है।
ममता ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। अलापन का मुख्य सचिव के तौर पर कार्यकाल 3 महीने बढ़ाए जाने पर उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि वक्त आने पर जवाब दूंगी। इसके करीब आधे घंटे बाद ही उन्होंने अलापन को 3 साल तक मुख्य सलाहकार बनाए जाने का फैसला ले लिया। ममता ने कहा- अलापन 31 मई को रिटायर हो रहे हैं और वे दिल्ली में जॉइन करने नहीं जा रहे हैं।
केंद्र के बुलावे के बावजूद नाबन्ना भवन में डटे रहे अलापन
वे हावड़ा की नाबन्ना बिल्डिंग पहुंचे। यहां उन्हें कोविड रिलीफ से जुड़ी एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होना था। सुबह करीब 10.30 बजे हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद भी अलापन दिल्ली रवाना नहीं हुए। शाम होते-होते केंद्र का एक्शन भी साफ हो गया और उस पर ममता ने भी मास्टर स्ट्रोक (Mamta’s masterstroke) चल दिया।
बंगाल में मोदी की मीटिंग में देर से पहुंचे थे बंधोपाध्याय
अलापन बंद्योपाध्याय चक्रवात यास के रिव्यू के लिए शुक्रवार को बुलाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग में देरी से पहुंचे थे। इसके बाद शाम को ही उन्हें दिल्ली बुलाने के आदेश जारी हो गए।
