चाकसू। चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने जयसिंहपुरा में स्थित SMILAX PHARMACEUTICALS कंपनी का दौरा कर कम्पनी द्वारा उत्पादित उत्पादों की जानकारी ली। इस अवसर पर कंम्पनी की डायरेक्ट मुक्ता गोयल ने विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का स्वागत किया तथा कंपनी द्वारा उत्पादित उत्पाद की जानकारियां दी।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कंपनी के डायरेक्टर से कहा कि चाकसू क्षेत्र के किसानों को आप ईसबगोल की खेती के बारे में जानकारियां दें। वे किस तरीके पेैदावर कर ज्यादा से ज्यादा उसका फायदा ले सके । कम्पनी डायरेक्टर ने जल्द ही कंपनी परिसर में किसानों के लिए एक सेमीनार बुलाने का आश्वासन दिया
जिसमें ईसबगोल सहित आयुर्वेदिक उत्पादों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। सोलंकी के साथ कंपनी की डायरेक्टर मुक्ता गोयल, जनरल मैनेजर कपिल जाट, एचआर मैनेजर चंद्रदीप भी उपस्थित थे।
