Headlines

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा : जयपुर में 99.68 रुपए पहुंचा पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल

जयपुर: कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी सियासत का खेल जारी है। चुनाव खत्म होने का इंतजार देख रही तेल कम्पनियों ने 4 मई से अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए है। पिछले 20 दिन में (Petrol Price) पेट्रोल 2.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3.58 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुका है।

राजस्थान में लगातार पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Price) में बढ़ोतरी हो रही है। अब सवाई माधोपुर में 101.24, नागौर में 101.19, उदयपुर में 101.03 रुपए प्रति लीटर का भाव हो चुका है। इसके अलावा जयपुर में 99.68, कोटा में 99.27 रुपए कीमत है। रविवार को प्रदेश में पेट्रोल पर 18 पैसे, डीजल पर 29 पैसे बढ़ाए गए हैं।

वैट हटा दें तो आम जनता को मिले राहत

पेट्रोल व डीजल के दाम देश में सभी राज्यों में अलग-अलग है। राजस्थान की बात करें तो सभी जिलों में तेल के दामों में अंतर है। श्रीगंगानगर में तेल सबसे महंगा है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद लगभग दोगुने दाम हो जाते हैं। केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें, तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 28 रुपए लीटर हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *