Headlines

China : माउंटेन मैराथन के दौरान 21 प्रतिभागियों की मौत

माउंटेन मैराथन

बीजिंग : चीन के गांसू प्रांत के बैयिन शहर में रविवार को 21 लोगों की माउंटेन मैराथन के दौरान मौत हो गई। झिंझुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये मौतें अचानक मौसम बदलने से हुई हैं। इस रेस में शामिल 172 में से 151 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 700 जवानों ने कड़ाके की ठंड में रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट में 100 KM की मैराथन हुई थी। करीब 30 किलोमीटर की दौड़ हो पाई थी कि मौसम अचानक बदल गया। बर्फ और ओले गिरने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद मैराथन को रद्द कर दिया गया है। बैयिन शहर के मेयर झांघ जुचेन ने जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है।

अचानक से तापमान गिर गया था

मैराथन में शामिल लोग शारीरिक परेशानियों का सामना करने लगे थे। इलाके का तापमान भी एकदम से गिर गया। सभी लोग पहाड़ के ऊपरी हिस्से पर मौजूद थे। ये ऊंचाई 2000 से 3000 फीट बताई जा रही है। मृतकों में मशहूर मैराथन रनर लियांग जिंग भी शामिल हैं, जिन्होंने निंगबों में 100 KM की मैराथन में भाग लिया था और गोल्ड मेडल जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *