Headlines

विधायक हेमाराम चौधरी का दूसरे दिन भी धरना जारी

Legislator Hemaram Chaudhary continues to protest on the second day as well

बाड़मेर: गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी का धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी है। हेमाराम केयर्न वेदांता कंपनी के मेन गेट पर शनिवार को धरने पर बैठ गए थे। वे कंपनी के सीएसआर फंड आवंटन और स्थानीय युवाओं को रोजगार को लेकर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी मुनाफा कमा रही है लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई काम नहीं करवा रही।

हेमाराम ने पांच दिन पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से वे सुर्खियों में बने हुए हैं। हेमाराम केयर्न की रागेश्वरी गैस टर्मिनल (आरजीटी) के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे हैं। सीएसआर फंड आवंटन और स्थानीय युवाओं को रोजगार को लेकर उन्हांने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब धरना जारी रहेगा। हेमाराम ने बीती रात धरना स्थल पर निकाली।

हेमाराम की पहली मांग कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सीएसआर फंड से क्षेत्र में अस्पताल या उपकरण के लिए खर्च करें। दूसरी मांग यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए। पिछले वर्ष स्थानीय लोगों और युवाओं ने रोजगार की मांग का लेकर धरना दिया था जो लंबे समय तक चला था। मैने धरना स्थल पर आकर धरणार्थियों और कंपनी के बीच समझौता करवाया था उस पर कंपनी ने कोई अमल नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *