World Telecommunication Day History : इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना और साल 1865 में पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ समझौते पर हस्ताक्षर होने की याद में मनाया जाता है।
मार्च 2006 में इस प्रस्ताव को अपनाया गया था। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को दूरसंचार प्रौद्योगिकी के फायदों के प्रति जागरूक करना है। विश्व दूरसंचार की हर साल एक थीम रखी जाती है। आइये आपको बताते है किस तरह हुई इसकी शुरुआत।
विश्व दूरसंचार दिवस की शुरुआत कब हुई
हर साल 17 मई को ये दिवस मनाया जाता है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना और साल 1865 में पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ समझौते पर हस्ताक्षर होने की याद में मनाया जाता है।
इसलिए इस दिन सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के फायदों को लोगों में जागरूकता प्रधान की जाती है। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य कारण इंटरनेट द्वारा लाए गए नए सामाजिक परिवर्तनों के बारे में लोगों को बोध कराना है।
दूरसंचार दिवस का उद्देश्य:
- दुनिया में इस दिन को मनाने का उद्देश्य दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सुलभ कराना है। इस दिन सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के फायदों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की जाती है।
- इस दिन का मुख्य उदेश्य संचार में सभी बड़ी सफलताओं को मानना और सभी को इसका महत्व समझाना है।
- इस दिवस का असल उद्देश्य उन संभावनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करना है जो इंटरनेट और अन्य सूचना और प्रौद्योगिकियों का उपयोग समाजों और अर्थव्यवस्थाओं के साथ ही डिजिटल विभाजन को कम करने के तरीके के लिए कर सकते हैं.
- विश्व संचार दिवस का मकसद वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के बारे में सकारात्मकता फैलाना है।
सबसे बड़ी सफलता
- संचार क्रांति साल 1876 में टेलीफोन के आविष्कार से शुरू हुई।
- इसके अलावा 60 के दशक में इंटरनेट का जन्म इस क्रांति का सबसे बड़ा रूप साबित हुआ।
- जिससे आज दुनिया में सभी जगह उपयोग में लिए जाता है संचार के माध्यम के लिए और भी कई महत्वकांक्षाओ के लिए इंटरनेट उपयोगी साबित हुआ है।
अंतर्राष्ट्रीय सूचना समाज दिवस से जुड़ी ज़रुरी बातें
- यह दिन 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना के उपलक्ष्य में ‘विश्व दूरसंचार दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
- वर्ष 1973 में एक सम्मेलन के दौरान इस दिवस को मानना घोषित किया गया।
- हर साल विश्व संचार दिवस अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है।
- वर्ष 2006 में, जनरल असेंबली में एक प्रस्ताव को अपनाया गया कि 17 मई को विश्व सूचना समाज दिवस हर साल मनाया जाएगा। इसलिए 17 मई, 2006 को पहला विश्व सूचना समाज दिवस मनाया गया था।
- इस दिन कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं और संचार को बेहतर बनाने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है।
विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस के विषय (थीम):
- विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस 17 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है।
- इस वर्ष World Telecommunication & Information Society Day 2021 की थीम ‘चुनौतीपूर्ण समय में डिजिटल परिवर्तन को तेज करना’ रखी गई है।
- वर्ष 2020 में विश्व दूरसंचार दिवस का मुख्य थीम ‘डिजिटल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके कोरोनावायरस को हराने का प्रयास और सतत विकास (SDGs) के लिए 2030 का कम्युनिकेशन अजेंडा (Connect 2030: ICTs for the Sustainable Development Goals) रखा गया था।
- विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस 2019 का विषय ‘Bridging the Standardization Gap” था।
- विश्व दूरसंचार दिवस 2018 की थीम: ‘सभी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक उपयोग को सक्षम करना’ (Enabling the positive use of Artificial Intelligence for All) थी।
