Headlines

सत्ता से दूर पर जनता के बीच “ट्रेंड” कर रहे हैं सचिन पायलट

सचिन पायलट

जयपुर। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सता से भले काफी समय से दूर है पर प्रदेश की जनता के बीच किसी ना किसी रूप में बने रहते हैं। सुर्खियों में बने रहना उन्हें आता हैं।

पायलट टीम जुटी सेवा में

महामारी के इस दौर में भी उन्होंने जनता के बीच बने रहने के लिए सेवा का एक प्लेटफॉर्म बना डाला। कोविड पीड़ितों के लिए एक ट्वीटर अकाउंट Pilot with People बनाया है। जिसके माध्यम से सचिन पायलट टीम सहायता पहुंचाने में जुटी हुई है। किसी को रेडमिसिवर तो किसी को बेड, राशन सामग्री तथा अन्य प्रकार की आर्थिक सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

सुदूरवर्ती जिलों तक फोकस

ट्वीटर अकाउंट इन्हीं सब सूचनाओं से भरा पड़ा है। सहायता व सहयोग के संदेश बाड़मेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू आदि अनेक जिलों से है। या यूं कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि पायलट का फोकस केवल गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र तक सीमित नहीं है।

सकारात्मक संदेश देने की कोशिश

उन्होंने पूरे राज्य में अपने समर्थकों को इस बहाने सक्रिय किया है ताकि आम जनमानस में इसका सकारात्मक संदेश जाए। पायलट का ये मिशन ट्विटर अकाउंट के जरिए 10 मई को शुरू हुआ था। अकाउंट में आए मैसेजों के आदान -प्रदान को देखे तो बड़ी तादाद में लोगों को सेवा पहुंचाई जा चुकी है और यह सिलसिला लगातार जारी है।

मिल रही है दुआ

इतने कम समय में 21 हजार फ़ॉलोअर्स जुड़ चुके है। पायलट का ट्वीटर के खुले प्लेटफॉर्म पर सेवा का ये मिशन ट्वीटर हैंडल पर भले ही ज्यादा ट्रेंड ना कर रहा हो पर जिन पीड़ितों तक मदद पहुंच रही है वे दुआ दे रहे हैं।

Read More : राहुल गांधी की चुनौती : … मुझे भी गिरफ्तार करो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *