Headlines

सूरत से लक्ष्मणगढ़ तक सेवा का जज्बा

dhchccccc

लक्ष्मणगढ़(सीकर)। कोरोना जनित आपदा के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी बढ़-चढ़कर आगे आ रहें है। लक्ष्मणगढ़ इलाके के पाटोदा ग्राम निवासी तथा सूरत महानगरपालिका के वार्ड 19 से निर्वाचित नगरसेवक (पार्षद) विजय कुमार चौमाल लक्ष्मणगढ़ तहसील के लोगों के लिए मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रहें है।

सूरत महानगर पालिका की आरोग्य समिति के वाइस चेयरमैन चौमाल ने 15 ऑक्सीजन सिलेंडर, दस ऑक्सीमीटर , 5000 मास्क, 50 लीटर सैनिटाइजर तथा 100 पीपीई किट रविवार को सूरत से लक्ष्मणगढ़ रवाना किए। यह सामग्री लक्ष्मणगढ़ तहसील के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क प्रदान की जाएगी।

इसके लिए लक्ष्मणगढ़ तहसील स्तर पर एक समिति बनाई है, जो जरूरतमंद लोगों को ये सामग्री उपलब्ध कराएगी। समिति में लक्ष्मणगढ़ निवासी एडवोकेट रविंद्र शर्मा, बलारां निवासी मनोज जोशी व कृष्ण व्यास, मावलियों की ढाणी निवासी परीक्षित पारीक, बगड़ी निवासी मनोज शर्मा तथा पाटोदा निवासी राजकुमार महला शामिल है। चौमाल ने सूरत में भी ऑक्सीजन प्लांट के लिए अपने ग्रांट व 6 माह के वेतन सहित कुल 11 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *