Headlines

AICTE का ऐलान: इस दिन से शुरू होंगे सभी तकनीकी यूनिवर्सिटी

AICTE announces: All technical universities will start on this day, academic calendar released

जयपुर: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने शैक्षणिक संस्थान के संबंध में बड़ा ऐलान किया। देश के सभी तकनीकी यूनिवर्सिटी में 15 सितंबर 2021 तक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू होंगी। साथ ही तकनीकी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसलिंग को भी 31 अगस्त तक पूरा करने की घोषणा की है। वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग 9 सितंबर तक पूरी कर दी जाएगी। यह जानकारी एआईसीटीई(AICTE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22 जारी कर दी है। बता दें कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, एआईसीटीई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए दिशा-निर्देशों के आधार पर शैक्षणिक कैलेंडर तैयार किया गया है।

एआईसीटीई ने फीस संबंधी जारी दिशा-निर्देश
AICTE के मुताबिक सभी शिक्षण संस्थानों को अपनी वेबसाइट पर शुल्क भुगतान के संबंध में जानकारी प्रदर्शित करनी होगी और सभी विद्यार्थियों को भी ई-मेल के माध्यम से इसकी जानकारी देनी होगी।

यहाँ देखे: एआईसीटीई द्वारा जारी अधिसूचना

 

Read More: चिकित्सकों के 105 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *