Headlines

CM Ashok Gehlot: ऑक्सीजन के अपर्याप्त आवंटन पर व्यक्त की चिंता

CM Ashok Gehlot tells oxygen supply in rajasthan

जयपुर: सीएम अशोक गहलोत(CM Ashok Gehlot) की बैठक में मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में ऑक्सीजन के अपर्याप्त आवंटन पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। मंत्रिपरिषद ने कहा कि राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की बड़ी संख्या के अनुपात में केन्द्र सरकार द्वारा किया गया आवंटन नाकाफी है।

जामनगर से अनावंटित 200 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की मात्रा में से राजस्थान को अधिकतम आवंटन किया जाए। क्योंकि वर्तमान में कोविड रोगियों के लिए प्रदेश में ऑक्सीजन की आवश्यकता 600 एमटी से अधिक पहुंच गई है और 15 मई तक इसके लगभग 795 एमटी तक हो जाने का अनुमान है। ऐसे में, केन्द्र सरकार राज्य की आवश्यकता के अनुरूप जल्द-से-जल्द ऑक्सीजन का आवंटन बढ़ाए।

सीएम अशोक गहलोत(CM Ashok Gehlot) बैठक में बताया गया कि विभिन्न स्तर पर 50 हजार ऑक्सीजन कॉन्सनटेटर की उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 47 हजार कॉन्सनटेªटर की खरीद के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। कई जिलों में स्थानीय स्तर पर 1 हजार कॉन्सनट्रेटर मिल भी गए हैं। कुछ दिनों में विभिन्न देशों से कॉन्सनट्रेटर की आपूर्ति होना शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *