नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बायानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार कंगना इसलिए सुर्खियों में है क्योकि उनका ट्विटर अकाउंट ससपेंड हो गया है और वह चर्चा में बनी हुई हैं। इन सबके बीच भारतीय ऐप Koo App कंगना के समर्थन में उतर आया। बंगाल के नतीजों और नतीजों के बाद राज्य में हुई हिंसा को कंगना के ट्ववीट के बाद 4 मई को कंगना का ट्विटर अकाउंट स्सपेंड कर दिया गया। जिसके बाद जनता के रिएक्शन आने शुरू हो गए।
कुछ ने ट्विटर के इस फैसले सही बताते हुए खुशी ज़ाहिर की, तो किसी ने उनका अकाउंट वापस एक्टिव करने की मांग रखी। इन सबके बीच भारतीय ऐप Koo कंगना के समर्थन में उतर आया । Koo App के को-फाउंडर Aprameya Radhakrishna ने कंगना का अपने प्लेटफॉर्म पर स्वागत किया। Koo App के CEO और को फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्णन ने अपने हैंडल पर कंगना रनौत के Koo पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘ये कंगना रनौत का पहला Koo है। उन्होंने सही कहा था कू उनके घर जैसा है और बाकी सब किराए के घर। कंगना की ये बात बिल्कुल सही है’।
Read More : Kangana का Twitter अकाउंट सस्पेंड होने के बाद फैशन डिजाइनर्स ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट
कुछ महीने पहले कंगना रनौत ट्विटर पर भी बुरी तरह बरसी थीं। जिसके बाद उन्होंने इंडियन माइक्रो ब्लॉगिंग ऐप Koo पर अपना अकाउंट बना लिया था। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने ख़ुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस को दी थी। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘कू ऐप’ का लिंक शेयर किया था जिसके साथ उन्होंने लिखा था ‘ये मेरा Koo अकाउंट है। आप मुझे यहां Follow करें। मैं अपने सारे फैंस की उपस्थिति यहां चाहती हूं। जब भी आप ये ज्वाइन कर लें तो मुझे मैसेज करें’। ‘Koo App’ पर अपने प्रोफाइल में कंगना ने खुद को देशभक्त और ‘गर्म खून वाली क्षत्रिय महिला’ बताया है।
Read More: Twitter Account suspended: कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
