-
कोरोना हमसे अभी चार गुना आगे चल रहा
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) प्रदेश में बढ़ते कोरोना (Corona) की भयावह स्थिति को लेकर आमजन को जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने कृपया ध्यान दें से ट्वीट शुरू करते हुए मीडिया से लोगों को जागरूक करने की अपील की है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मीडिया के मित्र कृपया ध्यान दें। आप अपनी जान पर खेलकर ऑक्सीजन, दवाईयां एवं अन्य दूसरी व्यवस्थाओं के बारे में दिन-रात खबरें दे रहे हैं, उसका लाभ तभी देशवासियों को मिलेगा जब मीडिया लोगों को जागरूक करे कि कोरोना अभी हमसे चार गुना आगे चल रहा है।
विशेषज्ञों का भी यह मानना है कि सरकारें चाहे कितना भी मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लें, ऑक्सीजन बेड्स, आईसीयू बेड्स एवं वेंटिलेटर की संख्या बढ़ा लें जब तक कोरोना संक्रमण की चैन नहीं टूटेगी तब तक इसको रोकना बेहद मुश्किल होगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 5, 2021
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मीडिया सक्षम है घर-घर संदेश देने में कि लॉकडाउन, सेमी लॉकडाउन, रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा, वीकएण्ड कर्फ्यू आदि का क्या महत्व है, किस प्रकार इनको सफल बनाने के लिए सभी लोग आगे आयें तथा अत्यावश्यक परिस्थिति के अलावा घर से ना निकलें। इसी से कोरोना संक्रमण की चैन टूटेगी और हम इस पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
इसी से कोरोना संक्रमण की चैन टूटेगी और हम इस पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 5, 2021
गहलोत कैबिनेट व मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आज
बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत ने आज शाम 5 बजे अपने आवास पर वीसी के माध्यम से कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है। इसके बाद शाम 5.15 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।
