Corona Warriors : मीडियाकर्मियों को मिले कोरोना वॉरियर्स का दर्जा

warrior

जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चल रहे वैक्सीनेशन में पत्रकार एवं उनके परिजनों को वैक्सीनेशन एवं इलाज में प्राथमिकता देने की मांग की हैं। साथ ही मीडियाकर्मियों को भी कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) का दर्जा देने का सरकार से आग्रह किया हैं।

पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रघु शर्मा को लिखे पत्र में अधिस्वीकृत पत्रकारों के साथ-साथ गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों को भी कोरोना संक्रमण से मौत होने पर एक्स ग्रेसिया के तहत 50 लाख की आर्थिक सहायता एवं इलाज के दौरान प्राथमिकता की मांग की हैं।मीणा ने पत्रकार एवं परिजनों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता और प्रेस क्लब में टीकाकरण कैंप लगाने की मांग भी उठाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *