Headlines

नर्सेज ने ‘नर सेवा,नारायण सेवा’ सप्ताह के तहत किया रक्तदान

blood donation camp impactvoicenews

जयपुर। नर्सेज से जुड़े तीन प्रमुख संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस से शुरू किए गए ‘नर सेवा,नारायण सेवा’ सप्ताह के दूसरे दिन आज रक्तदान शिविर जीवन दाता ब्लड बैंक में हुआ । शिविर में आज वर्चुअल रूप से सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी व परिवंहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास जुड़े। डॉ. जोशी व खाचरियावास ने कोरोनाकाल में रक्तदान को सबसे पुनीत कार्य बताते हुए आयोजको व रक्तदाता दोनों को बधाई दी।

राजस्थान नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मिथलेश टांक ने बताया कि
यह कैम्प राजस्थान टीचर्स एसोसिएशन , राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एवं राजस्थान ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है जिसमे आज 41 जनों ने रक्तदान किया। राजस्थान TNAI के महासचिव डॉ योगेश यादव एवं राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशीराम मीना आदि की प्रमुख भूमिका कैम्प आयोजन में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *