Headlines

एडवोकेट सोनल तनेजा की संदिग्ध हालत में मौत की निष्पक्ष जाँच को लेकर सौंपा ज्ञापन

जयपुर : डिस्ट्रिक्ट बार कोषाध्यक्ष एडवोकेट सोनल तनेजा की संदिग्ध हालत में मौत होने पर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी जयपुर रेंज हवा सिंह घुमरिया को घटना की निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में आईजी जयपुर रेंज हवा सिंह घुमरिया से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस पर आईजी हवा सिंह घुमरिया ने एसपी अलवर तेजस्विनी गौतम को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

प्रतिनिधिमंडल में जयपुर वार्ड अध्यक्ष अनिल चौधरी, डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा, महासचिव गजराज सिंह राजावत, संदीप लुहाडेया, पवन शर्मा, पंकज खन्ना, गोपाल ताखर, मुकेश यादव, अनिल संत, अजेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *