Headlines

राजस्थान रोडवेज द्वारा लाईसेन्सशुदा कम्पनियों को मिलेंगी सीएनजी आउटलेट भूमि लाईसेन्स फीस पर

रोडवेज

जयपुर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के संचालक मण्डल की आज हुई बैठक में गैर संचालन आय में वृद्धि के लिए भूमि उपलब्धता के आधार पर पेट्रोल पम्प, डीजल पम्प, सीएनजी स्टेशन एवं इलेक्ट्रीक वाहन चार्जिंग स्टेषन एक ही जगह स्थापित करने एवं जहां भूमि कम उपलब्ध है वहां सीएनजी एवं इलेक्ट्रीक वाहन चार्जिंग एवं जिलों में भारत सरकार द्वारा लाईसेन्सशुदा सीएनजी कम्पनियों को सीएनजी आउटलेट हेतु अतिरिक्त भूमि को लाईसेन्स फीस पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप वर्मा की अध्यक्षता में आज संचालक मण्डल की बैठक में गैर संचालन आय में वृद्धि के लिए भूमि उपलब्धता के आधार पर पेट्रोल पम्प, डीजल पम्प, सीएनजी स्टेशुन एवं इलेक्ट्रीक वाहन चार्जिंग स्टेशन एक ही जगह स्थापित करने एवं जहां भूमि कम उपलब्ध है वहां सीएनजी एवं इलेक्ट्रीक वाहन चार्जिंग एवं जिलों में भारत सरकार द्वारा लाईसेन्सशुदा सीएनजी कम्पनियों को सीएनजी आउटलेट हेतु अतिरिक्त भूमि को लाईसेन्स फीस पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

निगम संचालक मण्डल की बैठक में विशिष्ठ शासन सचिव (वित्त-व्यय) नरेश कुमार ठकराल, परिवहन आयुक्त महेन्द्र सोनी, व मुख्य अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण संजीव माथुर, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार सुदीप दत्ता जी ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *