बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर ने विश्वेन्द्र सिंह का किया सम्मान

बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर ने विश्वेन्द्र सिंह का किया सम्मान

भरतपुर: श्री हिन्दी साहित्य समिति भरतपुर के नागरिक अभिनंदन मे बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर ने कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार विश्वेन्द्र सिंह का सम्मान बृज भूमि कल्याण परिषद् के प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज ,उपाध्यक्ष केशवदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष के.के शर्मा, जिला व्यवस्था प्रमुख मदन मोहन शर्मा, सह व्यवस्था प्रमुख आनंद बिहारी, महेश चंद, शहर अध्यक्ष लोकेश पाराशर , अतुल मालीपुरा, राजीव धानोता ने किया । इस अवसर पर बृज भूमि कल्याण परिषद ने श्री हिन्दी साहित्य समिति को अनुदान दिलाने मे महती भूमिका निभाने मे पर मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया व उनके उत्तम स्वास्थ व दीर्धायु की की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *