Headlines

OnePlus की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, जाने इसकी खूबियां

one plus watch impact voice news

नई दिल्ली: वनप्लस वॉच (OnePlus Watch) के नए स्पेशल एडिशन का हाल ही में कंपनी ने टीजर लॉन्च किया था।चीन में इस वॉच के कोबाल्ट लिमिटेड एडिशन (Cobalt Limited Edition) को लॉन्च कर दिया है, साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को OnePlus 9 सीरीज के साथ मार्च में पेश किया था।

क्या है कीमत

अब यह स्मार्टवॉच दो वेरिएंट- क्लासिक एडिशन और कोबाल्ट एडिशन में उपलब्ध है। कंपनी ने नई स्मार्टवॉच की कीमत 1,599 युआन (करीब 18 हजार रुपये) रखी है। फिलहाल इसे चाइनीज ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com से खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच की बिक्री 17 मई 2021 से शुरू होगी। कोबाल्ट एडिशन की कीमत क्लासिक एडिशन (999 युआन) से करीब 60 फीसदी ज्यादा है। फिलहाल भारत में वनप्लस वॉच की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है।

impact voice news

स्मार्टवॉच की खासियत

क्लासिक एडिशन की ही तरह वनप्लस वॉच कोबाल्ट एडिशन में भी 316L स्टेनलेस स्टील की सुविधा दी गई है, लेकिन कोबाल्ट एलॉय फ्रेम के साथ। इसमें सर्कुलर शेप वाला डायल मिलता है। इसमें लेदर और फ्लोरो रबर स्ट्रैप का ऑप्शन मिलता है।

oneplus watch impact voice news

खास बात यह है कि कोबाल्ट एडिशन का पैकेजिंग रिटेल बॉक्स भी नए लक्जरी डिजाइन में आता है। दोनों वेरिएंट्स के लुक में थोड़ा अंतर जरूर है, लेकिन स्मार्ट के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स एक जैसे ही हैं। स्मार्टवॉच अभी भी 454×454 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले 1.39 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 1GB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप और हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ एक्टिविटी ट्रैकर जैसे फीचर्स के साथ आती है।इसे सिंगल चार्ज पर दो हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *