Headlines

Visa Controversy: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दूसरी बार नोवाक जोकोविच का वीजा रद्द किया, ऑस्ट्रेलियन ओपेन में नहीं खेलेंगे

जोकोविच

मेलबर्न : दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन मंत्री ने जनहित में यह कदम उठाया है। दूसरी बार वीजा रद्द होने के साथ ही जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। यह टूर्नामेंट नौ जनवरी से शुरू हो चुका है और 30 जनवरी तक चलेगा। जोकोविच को सीधे टूर्नामेंट के मुख्य दौर में जगह मिली थी। उनके पास इस टूर्नामेंट में 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने का मौका था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार जोकोविच को तुरंत देश से बाहर भेजेगी या उन्हें यहां रुकने का मौका दिया जाएगा। जोकोविच अभी भी ऑस्ट्रेलियाई सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती दे सकते हैं।

इससे पहले भी ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने जोकोविच का वीजा रद्द किया था और उन्होंने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी। जोकोविच ने यह केस जीता और उनके सभी कागज लौटाए गए। इसके बाद उनके ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने का रास्ता भी साफ हो चुका था और उन्हें सीधे मुख्य दौर में जगह मिली थी, लेकिन एक बार फिर उनका वीजा रद्द होने के बाद उनके ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *