Headlines

Copa America Final : 28 साल बाद अर्जेंटीना ने जीता खिताब, मेसी का इंतजार खत्म

Messi Wins Copa America Final : 28 साल बाद अर्जेंटीना ने जीता खिताब, मेसी का इंतजार खत्म

फुटबॉल : स्टार खिलाडी लियोनल मेसी ने कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप (Copa America Final 2021) में आखिरकार अर्जेंटीना को जित दिलवा दी। उसको लेकर उनके फैंस इस जीत को सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना के साथ-साथ उनके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी (lionel messi) के लिए बधाई के संदेशों की बाढ़ सी आ गई है।

अर्जेंटीना ने 28 साल बाद किसी बड़े खिताब पर कब्जा किया है। शनिवार (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह) ने उसने ब्राजील को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका कप पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही उसने 15 बार के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली। अर्जेंटीना की ओर से एंजल डी मारिया ने गोल किया।

कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप (Copa America Championship Final 2021) में अर्जेंटीना की जीत के बाद सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी (lionel messi) को लोग उनको आधिकारिक तौर पर GOAT बता रहे हैं। बता दें कि ग्रेटेस्ट फुटबॉलर ऑफ ऑल टाइम (GOAT) कौन है इसको लेकर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस कई बार आमने-सामने आए हैं।

Messi Wins Copa America Final: After 28 years, Argentina won the title, Messi's wait is over

मेसी के लिए बेहद खास है यह जीत

अर्जेंटीना की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह लियोनल मेसी (lionel messi) का पहला इंटरनेशन खिताब है। मेसी ने टूर्नामेंट में चार गोल किए। उन्हें नेमार के साथ संयुक्त रूप से बेस्ट प्लेयर चुना गया। सोशल मीडिया पर मेसी की तारीफ में तरह-तरह की पोस्ट मौजूद हैं। कोई इस बात से हैरान है कि हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद भी मेसी कोलंबिया और ब्राजील के खिलाफ कैसे खेल पाए।

अर्जेंटीना की बात करें तो वह 1921 से लेकर अबतक 15 बार कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप जीत चुकी है. इसके साथ ही उसने उरुगवे की बराबरी कर ली है। वह भी 15 बार यह कप जीत चुकी है। दूसरी तरफ ब्राजील ने 9 बार कोपा कप फुटबॉल चैम्पियनशिप जीती है।

The GOAT debate is over. ??#GOAT pic.twitter.com/koRwq2D0Q7

— IvanH@R™✴ (@IvanHAR4) July 11, 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *