नई दिल्ली। बड़े नेताओं की डांट पड़ी तो आखिर कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता शीशराम ओला पर की गई टिप्पणी पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए माफी मांगी और कहा कि ओला तो महान व्यक्तित्व हैं उनको लेकर टिप्पणी नहीं थी।
उन्होंने ट्वीट कर स्व. ओला के प्रति सम्मान जताया। लिखा, ‘स्वर्गीय शीशराम ओला जी महान व्यक्तित्व थे। स्वर्गीय शीशराम ओला जी के संदर्भ में वह टिप्पणी नहीं थी। समाज और हमारे देश के लिए उनका योगदान सम्मान के लायक है।
Late Sis Ram Ola ji was a towering personality and the comment being attributed to Late Sis Ram Ola ji was not in reference to him.
His contributions to society and our country deserve respect and nothing else. ?— Gaurav Bhatia गौरव भाटिया ?? (@gauravbh) July 11, 2021
जबकि पहले भाटिया ने कहा था- जिनका हिल गया था पुर्जा, उनमें मनमोहन सिंह जी ढूंढ रहे थे ऊर्जा।
भाटिया की इस टिप्पणी के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस सहित देशभर में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधाथा। सीएम अशोक गहलोत से लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित ओला की पुत्रवधु आकांक्षा ओला ने भी भाजपा और उनके प्रवक्ता की जमकर खिंचाई की थी। आरएलपी के सुप्रीमों अनुमान बेनीवाल ने भी चेतावनी दी थी कि ओला के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़े: BJP प्रवक्ता की ओला पर टिप्पणी से भाजपा चौतरफा घिरीं

