नई दिल्ली: BCCI सेलेक्टर्स ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। BCCI सिलेक्टर्स द्वारा घोषित की गई 16 सदस्यीय टीम में विराट कोहली को पहले टेस्ट मैच में आराम दिया गया है। उनकी जगह पहले मैच में अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया गया है। वही, उपकप्तान की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा को सौंपी गई है। विराट कोहली मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि, दूसरे मैच का आयोजन मुंबई में होगा।
हिटमैन रोहित शर्मा को आराम
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। हिटमैन बीते कई महीनें से टीम इंडिया के लिए लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। वह न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में खेलेंगे। विराट कोहली द्वारा टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया गया है।
टेस्ट मैच के भारत की टीम – अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर) केएस भरत, रवींद्र जडेजा। आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे।
