रायबरेली। सत्यम शिवम सुंदरम मानव सेवा समिति पिछले 17 वर्षो जनमानस की सेवा में तत्पर रही है और समय समय पर अपनी सेवाएं विभिन्न क्षेत्रो में प्रदान कर देश की व समाज की प्रगति में अपना सहयोग प्रदान करती रही है
खास कर कुछ प्रमुख क्षेत्रो में इस समिति का योगदान सर्वोपरी रहा है और आगे भी इस संस्था के अध्यक्ष और संस्थापक कृष्ण प्रकाश दीक्षित ने इन सेवाओं को आगे भी ठीक इसी प्रकार से चलने के लिए संघटित किया और कोरोना जैसी महामारी से बचाओ के हित में आयुर्वेद से जुडी जानकारिया भी शेयर की।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कृष्णा प्रकश दीक्षित के अलावा कोषाध्यक्ष रवि कुमार, महिला व्यवस्थापक एवं मंडल की प्रमुख अंजली शुक्ला ,अरविन्द शुक्ला,सदस्य रुचि वाजपेयी,विजय वाजपेयी ,शालिनी द्विवेदी ,पंकज दीक्षित ,विनय सिंह,गुड्डू सिंह ,साक्षी सिंह ,आशीष मिश्रा व् अन्य सदस्य गण मौजूद रहे। सभी ने संस्था के कार्यो में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करने का वादा किया।
संस्था से जुड़े प्रमख कार्य
-नैतिक शिक्षा का प्रसार
-शिक्षा का प्रसार
-विकलांग सेवा
-राष्ट्रीय कार्यक्रम वर्ष में दो बार
-मैरिज ब्यूरो सेंटर
-शिक्षा शिविर
-नेत्र एवं स्वास्थ शिविर
विनय सिंह एवं साक्षी सिंह ने भजनो से बाँधा समां
विनय सिंह, शैलेन्द्र वर्मा और गुड्डू सिंह ने सुन्दरकाण्ड की शुरुवात करके माहौल में चार चाँद लगा दिए,वही साक्षी सिंह ने भजनो से भक्तो का मन मोह लिया।अंत में मातारानी के जयकारो और आरती के साथ पूजा संपन्न हुई और प्रसाद वितरण के साथ सभा की समापन की घोषणा की गयी।