सीकर: हेमंत-अमित उपाध्याय परिवार के द्वारा अपनी माताजी स्व श्रीमती प्रेमलता जी धर्मपत्नी स्व श्री रामावतार जी उपाध्याय की तरफ से पारीक सोशल ग्रुप सीकर के तत्वावधान में विप्र फाऊंडेशन को आक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन विप्र आक्सीजन बैंक के लिए आज प्रदान की गई। पारीक सोशल ग्रुप के महासचिव राजेंद्र पारीक, कोषाध्यक्ष रमाकांत तिवाड़ी, सीकर तहसील अध्यक्ष राजकुमार पारीक, तहसील सचिव माधव पारीक ने विप्र फाऊंडेशन के जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुंदरिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पारीक सोशल ग्रुप की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष अर्चना पारीक, महासचिव पुरूषोत्तम शर्मा को प्रदान की। इस मौके पर अतुल पारीक, राजेंद्र शर्मा सहित अनेक विप्र उपस्थित थे।
विप्र फाऊंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा ने हेमंत उपाध्याय व अमित उपाध्याय का आभार व्यक्त किया व पारीक सोशल ग्रुप सीकर का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विप्र फाऊंडेशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना पारीक ने बताया कि विप्र फाऊंडेशन ने परशुराम जयंती पर पूरे देश में 108 आक्सीजन मशीन देने का जो संकल्प लिया था उसी कड़ी में ये मशीन आज विप्र फाऊंडेशन को दी गई है। विफा जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुंदरिया ने बताया कि ये मशीन जरूरतमंद के लिए हर समय उपलब्ध रहेगी। विफा जिलाध्यक्ष ने पारीक सोशल ग्रुप का आभार व्यक्त किया।
श्रीमाधोपुर: सेवा व सहकार के प्रतिमूर्ति प्रतीक विप्र फाउंडेशन श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष बिनोद बिहारी तिवाड़ी ने आज अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर को आक्सीजन सिलेंडर भेट किए।

