Headlines

विप्र फाउंडेशन की कई शाखाओं में आज ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर का लोकार्पण

मुंबई: देश भर में विप्र फाउंडेशन की सांसो की सहायता की मुहिम में अपना सहयोग देते हुए विफा महिला प्रकोष्ठ, मुम्बई ने भी आज विप्र ऑक्सीजन बैंक मुम्बई में एक मेडिकल ग्रेड कंसेंट्रेटर का सहयोग दिया और मशीन का अनावरण एवं लोकार्पण किया।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंगला पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया की गोरेगांव मुम्बई में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सीए सुनील शर्मा, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष सीए रामावतार शर्मा की गरिमामय उपस्थिति के अतिरिक्त महिला प्रकोष्ठ महामंत्री अनिमा जोशी, मंत्री अनुषा कौशिक, कायकरिणी सदस्यों ममता शर्मा एवं वनीता शर्मा की भी उपस्थिति रही। मुम्बई की विप्र ऑक्सीजन बैंक प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए निरंतर निशुल्क ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स उपलब्ध करवाने की मानवीय सेवाएं दे रही है।

भिवंडी में भी ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन

विप्र फाउंडेशन भिवंडी (महाराष्ट्र) के विप्र ऑक्सीजन बैंक का विधिवत उद्घाटन आज विफा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन जी सोती द्वारा किया गया। विप्र फाउंडेशन मुम्बई के सहयोग से प्रदान की गई ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन जरूरतमंदों के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगी।

bhivandi vifa

पुरूलिया में भी ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ

कलकत्ता: विप्र फाउंडेशन प. बंगाल के महामंत्री राजकुमार व्यास ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा ऑक्सीजन बैंक का आज से शुभारंभ कर दिया गया है। नरसिंह दास बिस्सा, मधुसूदन लाटा, बसंत तिवाड़ी,संदीप चौबे व अन्य प्रमुखजन ने आज पूजन कर शुभारंभ किया। देश भर में अनेक स्थानों पर शुरू की गयी इस सेवा में बंगाल ईकाई भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पुरूलिया, सिलीगुड़ी, हुगली, हावड़ा एवं कोलकाता में विप्र फाउंडेशन ने यह सेवा चालू की है।

vifa bangalvifa bangal 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *