Headlines

जीरोता सेवा समिति ने की मंत्री रमेश मीणा से मुलाकात

WhatsApp Image 2022 02 20 at 18.26.55 e1645362915240

जयपुर: विधानसभा क्षेत्र सपोटरा से जीरोता सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत जीरोता में उत्पन्न मूलभूत समस्याओ को लेकर सैकड़ों ग्राम वासियों के साथ माननीय रमेश मीणा पंचायत राज मंत्री से निजी आवास पर मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया। नर्सेज अध्यक्ष सोमसिंह मीणा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने के वाबजूद चिकित्सा सुविधा का अभाव है, जिससे आपातकालीन स्थिति में जन को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से मौत का सामना करना पड़ रहा है। उप स्वास्थ केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोनत कर चिकित्सा सुविधा उपलब्धता की जाए। इसके अतिरिक्त कृषि कार्यों हेतु 33 केवी जीएसएस सुविधा उपलब्धता करवाने के लिए एवम अन्य समस्या समाधान की मांग रखी।

मुलाकात में सरपंच गणेश मीणा, सेवा समिति अध्यक्ष भगवान सहाय गुप्ता, पूर्व समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल मीणा, रामनरेश मीणा, राजकुमार किरोड़ी एवम अन्य वरिष्ठ ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *