Headlines

हिस्ट्रीशीटर को कुत्ते की पिटाई करने से रोका तो बिजनेसमैन को दौड़ा-दौड़ा कर सरिए से पीटा

whatsapp image 2022 02 22 at 080037 1645505198

जोधपुर: जोधपुर में एक बिजनमैन को बदमाशों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसकी गलती इतनी थी कि एक हिस्ट्रीशीटर को कुत्ते की पिटाई करते हुए टोक दिया था। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। अगले दिन हिस्ट्रीशीटर शास्त्री नगर थाने पहुंचा और देव किशन के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो रविवार को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना के बाद पीड़ित ने अपने घर वालों को फोन किया। परिजन उसे लेकर एमडीएम अस्पताल पहुंचे।

मामला जोधपुर शहर के शास्त्रीनगर थाना का है। दरअसल, गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर ओम प्रकाश केके (केकिया) गली में एक कुत्ते को बुरी तरह से पीट रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। इस पर देव किशन ने हिस्ट्रीशीटर को टोक दिया। देव किशन रविवार शाम 7:45 बजे दुकान बंद कर अपने घर आ रहे थे। तभी डीएस कॉलोनी के गेट पर ओम प्रकाश केके (केकिया), संतोष देवी व उसका बेटा और पति रवि और अन्य 2-3 लोग साथ थे। बेटी निकिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि दुकान से निकलने पर ओम प्रकाश समेत अन्य लोगों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। सड़क पर देवकिशन को दौड़ा कर पीटा। उस पर डंडे और सरिया से पीटा। इसमें उनके पिता के कान में चोट आई है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *