जयपुर : विप्र फाउंडेशन जोन 1 अध्यक्ष राजेश कर्नल एडवोकेट के अनुमोदन पर वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए विप्र वैदिक, संस्कार प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इसमें ज्योतिषाचार्य धीरज भारद्वाज को संयोजक बनाया गया है। वहीं पं. कपिल हर्ष, पं. आशीष वैदिक, पं. मनीष कुमार शर्मा, पं. पवन कुमार शास्त्री, पं. कपिल देव शर्मा और पं. हेमंत पाण्डेय को सहसंयोजक बनाया गया है।
इसके साथ ही पं. विष्णु शास्त्री, पं. बृजेश मिश्रा, पं. दीपक भातरा, पं. कमलेश जोशी, पं. आशीष वैदिक, पं. अभिषेक शर्मा, पं. धर्मेंद्र शास्त्री, पं. गिर्राज शर्मा, पं. कुलदीप शास्त्री, पं. प्रवीण भारद्वाज, पं. अभिषेक शर्मा, पं. अशोक कुमार शर्मा, पं. लक्ष्मीकांत गौड़ और पं. लक्ष्मीकांत शास्त्री को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।