Headlines

विप्र फाउंडेशन का जनहित में शिविर लगाना सराहनीय- सांसद जोशी

विप्र फाउंडेशन

चित्तौडग़ढ़ : विप्र फाउण्डेशन के तत्वावधान में ऋतुराज वाटिका में पिछले 3 दिनो से चल रहे 11 दिवसीय सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर के अवलोकन में तीसरे दिन के जांच कार्यक्रमो का शुभारंभ बतौर मुख्य अथिति चित्तौड़गढ़ सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी ने किया।

सांसद जोशी ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विप्र फाउण्डेशन का विश्वस्तरीय जांच कम्पनी के साथ अनुबन्ध करके 11 दिन हेतु रियायत दर में लोगो के पूरे शरीर की जांचे करवाने का सेवाकार्य सराहनीय है। उन्होंने विशेष सहयोग हेतु टीम जीवनदाता का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में आयोजित शिविरों से कई उदाहरण ऐसे सामने आए है जिनका समय पर ये जांचे होना बीमारी के इलाज से बेहतर बीमारी का रोकथाम साबित हुआ है, ऐसे अवसर का लोगो को लाभ लेना चाहिए।

WhatsApp Image 2021 07 03 at 4.46.33 PM

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महादेवजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यापर्ण से हुआ। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी, वीसीसीआई चेयरमैन अरविंद व्यास,पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महिला पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष अंजू दाधीच, पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष अलका चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अरुणा सुखवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश सारस्वत, महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, वीसीसीआई महामंत्री बलराज मेनारिया, युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक मेनारिया, नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री प्रणव शर्मा, उमेश गिल, सुरेन्द्र गिल, पंकज उपाध्याय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, टीम जीवनदाता के धीरज धाकड़,मनोज कुमावत,कैलाश लोहार व अन्य सदस्यो सहित जांच टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *