Headlines

विप्र फाउंडेशन ने उपलब्ध कराई राशन सामग्री व 4 बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली

करौली: विप्र फाउंडेशन राज. जोन-1D को सूचना मिली कि सपोटरा उपखंड के सिमिर खोह निवासी कृष्णकुमार शर्मा की दर्दनाक मृत्यु लाइट करंट से जनवरी माह में हो गई, अब उसकी विधवा पत्नी पूजा शर्मा व उसकी 3 अबोध पुत्रियाँ व 1 अबोध पुत्र आर्थिक व मानसिक विकट प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1D प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने ऐसी गंभीर स्थिति को देखते हुये तत्काल ही सपोटरा चैप्टर अध्यक्ष दिनेश कुशमतिया से वार्ता करके उस परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर ने बताया कि सपोटरा चैप्टर अध्यक्ष दिनेश कुसमातिया, युवामन्च चैप्टर अध्यक्ष मनोज शुक्ला, करौली जिला उपाध्यक्ष चेतन शर्मा व अशोक बागीदा वहां पीड़ित परिवार के यहाँ पहुँचे, उस महिला व बच्चों की आर्थिक विपन्नता देखकर हृदय द्रवित हो गया, न घर न घर तक पहुँचने का रास्ता.. अब विप्र फाउंडेशन की ओर से उन्हें तत्काल ही लगभग 2 महीने की राशन सामग्री सौंपी है साथ ही उनके चारों बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ले ली,उस परिवार को विश्वास दिलाया कि विप्र फाउंडेशन परिवार आपके साथ है। शीघ्र ही सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु प्रयास शुरू कर दिये हैं, उस महिला व ग्रामीणों ने विप्र फाउंडेशन के इस पुनीत कार्य पर बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *