पाली। विप्र फाउण्डेशन के पाली जिलाध्यक्ष प्रमोद दवे रोहट का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को बाईसी बगेची आम्लेश्वर महादेव मंदिर पाली में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना के साथ हुआ। समारोह में नव नियुक्त अध्यक्ष प्रमोद दवे रोहट को विप्र फांउण्डेशन प्रदेश अध्यक्ष जोन सी 1 अरविन्द व्यास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही साफा माला पहनाकर एवं मोमेटो देकर सम्मान किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विप्र फांउण्डेश समाज हित में कई तरह के कार्य कर रहा है। हाल ही में जयपुर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसमें समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नव नियुक्त पाली जिलाध्यक्ष प्रमोद दवे ने कहा कि विप्र समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए हर समय तैयार रहकर समाज हित में कार्य करते हुए विप्र फाउण्डेशन का आगे बढ़ाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि विप्र समाज को एकजुट करने के लिए आगामी गणेश चतुर्थी के दिन प्रत्येक ब्राह्मण के घर पर लड्ड़ू का प्रसाद भेजा जायेगा। इस वर्ष पाली शहर से यह कार्य शुरू किया जायेगा। आगामी दिनों में पूरे जिले में कार्य कर समाज में एकजुटता लाई जायेगी। प्रदेश प्रभारी नवीन जोशी ने बताया कि विप्र फाउण्डेशन द्वारा समाज हित में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य संरक्षक पी एम जोशी ने कहा कि जहां पर विप्र समाज द्वारा समाजहित के कार्य किए जा रहे है इसमें सभी को एकजुट रहकर कार्य करना होगा। समाज के लिए सभी समान है। समाज को एकजुट रहकर अपनी एकता दिखानी होगी। उन्होने विप्र फाउण्डेशन के कार्य एवं आगामी रूप रेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश श्रीमाली ने कहा कि विप्र को आगे बढऩा होगा ईडब्लूएस प्रमाण पत्र में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए भी कहा गया। कांग्रेस नेता महावीर सिंह राजपुरोहित ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के कार्य के लिए हर समय तैयार है। समाज के किसी भी व्यक्ति का कार्य रूकने नहीं देंगे।
कार्यक्रम को प्रदेश सचिव विजय राज गौड़, महामंत्री दिलीप दवे ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में शंभुलाल शर्मा, गणपतलाल दवे, शिवप्रसाद दायमा, जयशंकर, पूजा ओझा, नयना व्यास, दिव्या दवे, ऋतु दुबे,निशा दवे, संतोष, हरीश व्यास, दिलीप दवे, रोहित तिवारी फालना, हेमन्त दवे, दिनेश शर्मा, अमर सिंह राजपुरोहित, महेन्द्र दवे शिवगंज, महेश फालना, मोहन सिंह नाडोल, चन्दभानु राजपुरोहित, पुरणचन्द बाबावत, हीरालाल व्यास, माणकलाल शर्मा, हरीश व्यास, नन्दकिशोर पाण्डेय, वी डी शर्मा, ओमप्रकाश दायमा, नेनाराम पालीवाल, रविन्द्र व्यास, गौरी शंकर शर्मा, मांगु सिंह दुदावत, रमेश मिश्रा, बेनीगोपाल तिवारी, अंजली शर्मा, सहित विभिन्न ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं विप्र समाज के लोग मौजूद थे।


